Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ’

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह कार्यकर्ता हैैं। ïपार्टी कहेगी तो चुनाव लडऩे के लिए तैयार हूं। जहां से कहेगी, वहां से लडऩे के लिए तैयार हूं। केशव प्रसाद इस समय विधान परिषद सदस्य हैैं।

देवर‍िया के श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कालेज बरियारपुर में आयोजित किसान सम्मेलन के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि राजनीतिक जीवन वाला हर व्यक्ति चुनाव लड़ता है और पार्टी के कहने पर वह भी चुनाव लड़ सकते हैैं। इससे पूर्व किसान सम्मेलन के मंच से उप मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हमने भ्रष्टाचार का दरवाजा बंद किया तो उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है। कन्नौज में इत्र व्यवसायी के यहां से 280 करोड़ रुपये बरामद होने पर अखिलेश यादव घबरा गए हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाकर अयोध्या की धरती को राम भक्तों के खून से लाल करने वाले अब हिंदू बनने का नाटक कर रहे हैं। होली में बिजली कटवाने, डीजे बंद कराने, कांवड़ यात्रा रोकने और जालीदार टोपी पहनकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी के लिए खजाना खोलने वाले चुनावी हिंदू बनकर घूम रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार में चार घंटे भी बिजली नहीं देने वाले अब पूरी बिजली निश्शुल्क देने की बात कर रहे हैं। सही बात तो यह है कि अखिलेश झूठ बोलने की स्वचालित मशीन हैं। सपा को 2022 के चुनाव की तैयारी और प्रयास बंद कर देना चाहिए। उसे चाहिए कि 2027 की तैयारी करे। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। गन्ना किसानों को रिकार्ड भुगतान किया गया। बंद चीनी मिलें चलाने के साथ नई चीनी मिलें लगवाई गईं। विकास कार्यों की बदौलत भाजपा उत्तर प्रदेश में 350 से अधिक सीटें जीतेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!