Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली में फिर बंद होगी मेट्रो, जानिए क्या रहेगा प्रतिबंधित और क्या रहेगा खुला ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जनवरी 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जितनी तेज गति से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, वह चिंता जाहिर कर रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 4000 से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.46% पर पहुंच गया है। इस बीच मंगवलार को दिल्ली में ओमिक्रोन के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 382 हो चुकी है। इसकी जाननकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है। तीन दिन पहले तक दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल 351 मामले थे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक सप्ताह पहले 29 दिसंबर को दिल्ली में यलो अलर्ट लागू किया गया था, लेकिन अब दिल्ली में रेड अलर्ट की स्थिति बन गई है। हो सकता है मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में रेड अलर्ट वाले प्रतिबंध लागू करने का ऐलान हो जाएगा। 

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली में ग्रेडेड एक्शन प्लान के तहत चार कलर कोड में बांटा गया है। पहला लेवल का कलर कोड येलो है, जो 29 दिसंबर से लागू है। वहीं दूसरा लेवल अंबर कलर कोड का है, जबकि तीसरा लेवल ओरेंज और चौथा लेवल रेड कलर का है। चौथे यानी रेड लेवल की स्थिति में ज्यादातर गतिविधियां बंद हो जाएंगी। दिल्ली में येलो अलर्ट पहले से घोषित है और अब दिल्ली रेड अलर्ट की तरफ बढ़ चुकी है।

रेड अलर्ट घोषित होते ही लागू होंगी यह पाबंदियां

रेड अलर्ट वह स्थिति है, जब लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत या सात दिनों की अवधि में 16000 से अधिक मामले या फिर अस्पतालों में औसत 3000 बेड का लगातार सात दिनों तक भरे रहना है। इस लिहाज से दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 6.46 पर पहुंच गई है। रेड अलर्ट की घोषणा के बाद कई तरह की  पाबंदियां लागू हो जाएंगी। आइये हम बता रहे हैं कि क्या प्रतिबंधित रहेगा और क्या खुला रहेगा।

क्या रहेगा बंद

  • शापिंग माल बंद रहेंगे
  • साप्ताहिक बाजार भी बंद होंगे
  • शादी-समारोह में सिर्फ 15 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
  • सरकारी और निजी दफ्तर बंद हो जाएंगे।
  • रेस्तरां बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी
  • नाई की दुकान, ब्यूटी पार्लर सब बंद होगा।

इन्हें मिलेगी राहत

  • स्टैंड अलोन दुकानें रोजाना सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगीं।
  • निर्माण कंपनियां बंद हो जाएंगी
  • इंडस्ट्री प्रोडक्शन यूनिट भी बंद होगी।
  • आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।
  • मेट्रो बंद हो जाएगी।
  • बसों का परिचालन जरूरी सेवाओं के लोगों के लिए ही होगा।

यलो अलर्ट में फिलहाल दिल्ली में है यह स्थिति

  • दिल्ली मेट्रो और बसें 50 फीसद सिटिंग कैपिसिटी के साथ दौड़ रही हैं।
  • स्कूल (बंद)
  • कालेज (बंद)
  • सिनेमा हाल (बंद)
  • जिम (बंद) 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!