Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती अमेरिका के अस्पताल में भर्ती, कादर खान की हालत अब भी नाजुक

मुंबई। ख़बर आ रही है कि बॉलीवुड के ओरिजनल डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती को अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पीठ दर्द की समस्या फिर से उभर गई है।

इस बीच कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कादर खान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। करीब 81 साल के कादर खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां को कोमा में चले गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। कादर खान कनाडा में अपने बेटे शाहनवाज़ और बहू शाइस्ता के साथ रहने गए थे। वो कुछ समय से प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं जिसकी वजह से उनके दिमाग पर असर पड़ा है।

इस बीच अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती को लेकर जानकारी मिली है कि उन्हें असहनीय दर्द के बाद अस्पताल में ले जाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में उनके बेटे महाक्षय और बहू मदलसा मौजूद हैं। डॉक्टर्स उनकी हालत पर नज़र रखे हुए हैं। बता दें कि, साल 2009 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म ‘लकी’ में मिथुन को हेलीकॉप्टर से कूदने का एक एक्शन सीन करना था और इसी दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी।

इसी के बाद से उन्हें अक्सर पीठ दर्द उभरता है। लम्बे समय से वो फिल्मों से दूर रहे और कॉमेडी टीवी शो में जज का काम भी बीच में ही छोड़ दिया। मिथुन दा को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी और इसी कारण वो काफ़ी समय से ऊटी में ही रहते रहे। अमेरिका में भी दो साल से उनका इलाज चल रहा है। इसी साल वो अमेरिका से लौटे थे लेकिन इसके  बाद भी मिथुन दा की वैसी गतिविधियाँ नहीं रख पाए और इस दौरान उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया। मिथुन चक्रवर्ती को राम गोपाल वर्मा की एक फिल्म में काम करना है जबकि विवेक अग्निहोत्री की ताशकंद फाइल्स में भी उनका अहम् रोल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!