Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तराखण्ड

शालीनता से मनाएं नववर्ष का जश्न, हुड़दंगियों पर पुलिस सख्त; देखें रूट प्लान

देहरादून। नववर्ष 2019 के स्वागत का जश्न बेफिक्र होकर मनाइए, मगर मौज-मस्ती इस हद तक ही हो कि उसे पुलिस हुड़दंग न मान ले। नहीं तो नया साल जेल में मन सकता है। हंगामा करने वालों, नशेडिय़ों व असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। आज से ही प्रभावी हो गया है।

नगर क्षेत्र को चार जोन और 11 सेक्टर में बांट कर 47 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। क्षेत्राधिकारियों को जोन का, जबकि थाना प्रभारियों को सेक्टर का प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने, तेज गति व शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण पर रहेंगे।

एसएसपी ने बताया कि प्रेमनगर, नालापानी चौक, जाखन, कोल्हूखेत, रिस्पना पुल, घंटाघर, दिलाराम चौक, बल्लीवाला, लालपुल समेत नौ स्थानों पर पुलिस बल, पीएसी, सीपीयू यूनिट के साथ एल्कोमीटर से चेकिंग कर रहे हैं। ।

दून शहर का ट्रैफिक प्लान

– हरिद्वार, ऋषिकेश से मसूरी जाने के लिए मिंयावाला चौक, चार नंबर चक्की, लाडपुर, सहस्रधारा क्रासिंग, आइटी पार्क, काठ बंगला पुल, साईं मंदिर, ओल्ड राजपुर रोड, कुठाल गेट, मसूरी।

– मसूरी से हरिद्वार, ऋषिकेश से आने के लिए कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, आइटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग, लाडपुर, पुलिया नंबर 6, जोगीवाला।

– दिल्ली, हरियाणा व रुड़की से आइएसबीटी, विकासनगर, की ओर से मसूरी जाने व आने वाला यातायात बल्लूपुर चौक, कैंट, पोस्ट आफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, सर्किट हाऊस तिराहा, अनारवाला, जोहड़ी गांव, कुठाल गेट, मसूरी रूट से चलेगा।

राजपुर रोड पर छह स्थानों पर पार्किंग

हुंडई शोरूम, वीमार्ट बिल्डिंग, स्वर्ण मंदिर, चौधरी ग्राउंड, बजाज शोरूम,  पैसफिक मॉल।

ड्रंक ड्राइविंग पर 296 वाहन सीज

नए साल पर सख्ती का संदेश देने के लिए सीपीयू व नगर क्षेत्र के थानों ने अभियान चलाकर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग की। इस दौरान 296 वाहन चालक नशे की हालत में मिले, जिनके वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं ओवर व रफ ड्राइविंग पर 898 वाहनों का चालान किया गया है।

मसूरी में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

– सोमवार सुबह से भारी वाहनों व टूरिस्ट बसों के मसूरी जाने पर रोक लगा दिया गया है।

– सुबह किंग्रेग से टैक्सी स्टैंड, लाइब्रेरी चौक, व कैम्पटी स्टैंड पर दबाव होने की दशा में देहरादून की ओर से आने वाले यातायात को गच्जीबैंड से हाथीपांव, हरनाम सिंह रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया गया है।

– कंपनी बाग रोड पर दबाव की स्थिति में यातायात लाइब्रेरी रोड से स्प्रिंग रोड बेवरली कान्वेंट स्कूल की ओर भेजा जा रहा है।

– झील पर यातायात दबाव की स्थिति में मसूरी से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात जेपी मोड़ से बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को डायवर्ट किया गया है।

– चंबा, धनोल्टी रोड से आने वाले वाहनों को बाटाघाट चौकी से मसूरी की ओर नही भेजें जाएंगे, बल्कि बाटाघाट से बाईपास रोड, जेपी बैंड होते हुए मसूरी को डायवर्ट किए गए।

– माल रोड नो पार्किंग जोन बनाया गया है। शाम चार बजे से लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, से वाहनों के लिए माल रोड को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

मसूरी में पार्किंग 

लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड, पिक्चर पैलेस

यहां लगे बैरियर

कुठाल गेट, कोल्हूखेत, जेपी मोड़ के आगे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!