Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मायावती का राहुल गाँधी पर हमला : कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधा है। आरक्षण के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मायावती ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण नीति को “दोगली और छल कपट की” करार दिया।

मायावती ने कहा कांग्रेस की आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस और राहुल गाँधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह छल कपट से भरी हुई है। देश में वोट पाने के लिए आरक्षण का समर्थन करने और इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की बात करने वाली कांग्रेस, विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करती है।”

जातीय जनगणना पर उठाए सवाल
मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने ओबीसी आरक्षण लागू करने वाली मंडल कमीशन रिपोर्ट पर सही से काम नहीं किया। इसके अलावा, बीएसपी के संघर्ष के बाद एससी/एसटी के पदोन्नति में आरक्षण के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जातीय जनगणना नहीं कराई और अब विपक्ष में आकर इसके लिए आवाज उठा रही है, जिसे उन्होंने “ढोंग” करार दिया।

जातिवाद का आरोप
मायावती ने कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बुरे दिनों में दलित नेताओं को मुख्यमंत्री या प्रमुख पदों पर रखती है, लेकिन जब अच्छे दिन आते हैं, तो उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही बैठाया जाता है। उन्होंने हरियाणा की हालिया स्थिति का उदाहरण देते हुए इसे कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का हिस्सा बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!