Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तराखण्डजॉब्सदेहरादून

सीआरपी-बीआरपी, अतिथि शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होगी नियुक्ति

27 सितम्बर को होगी बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत रिक्त चल रहे सीआरपी-बीआरपी, चतुर्थ श्रेणी, अतिथि शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये है। प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिये 27 सितम्बर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढी़करण को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के लिये विभाग में लम्बे समय से रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसको एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

इसी प्रकार चुतर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के पदों को भरे जाने के लिये पूर्व की बैठकों में लिये गये निर्णयों के अनुसार शिक्षकों की प्रोन्नति की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदो ंके भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 1400 पदों के लिये तीसरे चरण की काउंसलिंग 27 सितम्बर को आयोजित की जायेगी जिसके लिये सभी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया है ताकि सभी जनपदों में रिक्त पदो के सापेक्ष एक ही दिन काउंसलिंग का आयोजन किया जा सके।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को डायट एवं एससीईआरटी की नियमावली शीघ्र तैयार करने के साथ ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने धारा-27 तथा अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा एनसीसी विस्तार योजना को लेकर बुलाई गई बैठक का हवाला देते हुये राज्य में एनसीसी विस्तार की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा ताकि केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत एनसीसी के 7500 सीटों को विधिवत भरा जा सके।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आर के उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर ब्यास, अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ लाल, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, पदमेन्द्र सकलानी, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!