Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध

चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र किए स्थापित 

पहले चरण में 61.38 प्रतिशत हुआ था मतदान

आकश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 सितम्बर 2024, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर दूसरे दौर में मतदान है। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक होगा। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15, जम्मू के तीन जिले राजोरी, रियासी और पुंछ की 11 सीटों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुगम और परेशानी मुक्त भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।

इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।  मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 पिंक मतदान केंद्र हैं, जिन्हें महिला कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसी तरह 26 केंद्र दिव्यांग कर्मी, 26 मतदान केंद्र युवा संचालित करेंगे। 26 हरित मतदान केंद्र और 22 विशिष्ट मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इस चरण में श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजोरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21, रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!