Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा होनहार बच्चों एवं वृद्धजनों को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा पंडितवाड़ी स्थित अम्बावती स्कूल में राष्ट्रीय स्तर के दो छात्रों को जिसमें एक अनुराग रमोला होनहार चित्रकार है जिसको प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिल चुका है और दूसरे गीता महर जिनको एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक मिल चुका है, दोनों को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। वहाँ निवास कर रहे कुछ वरिष्ठ वृद्धजनों को भी संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित किये गए वृद्धजन श्री एस.एस. रावत, अध्यक्ष, आदर्श विकास समिति, श्री कैलाश मलाना, व श्री विलियम हैं।

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर संगठन के चेयर मैन श्री सचिन जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और कामना करते है वे निरंतर प्रगति के पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते रहें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। हमारी शुभकामनायें उन दोनों के साथ है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री कुलदीप विनायक ने किया ।

[/box]

[box type=”shadow” ]इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मधु जैन ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे बच्चों को जिस रूप में ढाला जाए वह उसी रूप में ढल जाते हैं। बच्चों के विकास में और उनकी सफलता के पीछे कहीं न कहीं उनके परिवार का भी एक बहुत बड़ा योगदान रहता है जो उनको हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

[/box]

इस अवसर पर दोनों विजेताओं ने संगठन का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि आपके संगठन द्वारा सम्मानित होकर हमारा मनोबल और ज्यादा बढ़ा है।

इस अवसर पर कानूनी सलाहकार राजकुमार तिवारी, पूर्व पार्षद अंजू बिष्ट, सुनील बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!