Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर हाईकमान का आभार जताया

  • धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय, कोयला और खान मंत्री भारत सरकार प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त करने पर भी उन्हें अपनी शुभकामनायें दी हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनायें प्रेषित की है। श्री महाराज ने कहा कि प्रीतम पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ साथ सह-प्रभारियों की नियुक्ति से आगामी चुनावों में प्रदेश भाजपा को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से उत्तराखंड में विपक्ष इस बार भी मुँह के बल गिरेगा और भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!