Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड में घोषणापत्र जारी करने में ठिठकी कांग्रेस

देहरादून। आर्म्‍ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) और देशद्रोह कानून पर कांग्रेस के घोषणापत्र में लिया गया स्टैंड उत्तराखंड में उसके लिए परेशानी का सबब बनता दिखाई दे रहा है। सैनिक बहुल उत्तराखंड में इन दोनों बिंदुओं पर खुद को असहज महसूस कर रही पार्टी को गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय में घोषणापत्र जारी करने की योजना से कदम पीछे खींचने पड़ गए। अब छह अप्रैल को उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनावी दौरे के बाद इसे जारी किया जाएगा। राज्य में पहले चरण यानी 11 अप्रैल को चुनाव की वजह से घोषणापत्र जारी करने में ज्यादा वक्त नहीं बचने से पार्टी चिंतित भी है। इसे कम समय में प्रत्याशियों और आम जनता तक कैसे पहुंचाया जाए, फिलहाल इसकी रणनीति पर भी मंथन किया जा रहा है।

लुभावनी घोषणाओं में देरी

गरीबों को न्यूनतम आय गारंटी यानी उनके खाते में सालाना 72 हजार रुपये डालने समेत कांग्रेस के घोषणापत्र के गुलाबी एजेंडे का उत्तराखंड में प्रदेश संगठन को बेसब्री से इंतजार रहा, आश्चर्यजनक ढंग से पार्टी को उसे टालने को मजबूर होना पड़ रहा है। गुरुवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किए गए घोषणापत्र को 22 राज्यों में जारी किया। उत्तराखंड में महज सात दिन बाद मतदान होने के बावजूद इसे जारी नहीं किया गया। इसकी वजह घोषणापत्र में अफस्पा और देशद्रोह कानून को लेकर पार्टी का रुख है। ये रुख उत्तराखंड के सियासी हालात में पार्टी को माकूल नहीं लग रहा है।

सैनिक बहुल राज्य में बढ़ी दिक्कतें

दरअसल राज्य में सैनिक पृष्ठभूमि के मतदाताओं की संख्या करीब 12 फीसद है। राज्य के अधिकतर परिवारों के किसी न किसी तरह सैन्य पृष्ठभूमि के परिवारों से संबंध को देखते हुए इसके सामाजिक और सियासी असर को और व्यापक माना जाता है। अफस्पा और देशद्रोह कानून को लेकर कांग्रेस के रुख की सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी खुलकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं सैनिक बहुल उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र के इन दोनों बिंदुओं को निशाना बना शुरू कर दिया है। मामले की नजाकत देखते हुए प्रदेश में कांग्रेस सावधानी बरत रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड में तीन स्थानों पर श्रीनगर गढ़वाल में दोपहर 12 बजे, अल्मोड़ा में दोपहर दो बजे ओर हरिद्वार में शाम चार बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

वेट एंड वाच की मुद्रा में कांग्रेस 

सैनिक पृष्ठभूमि के मतदाताओं की नाराजगी मोल लेने से बच रही पार्टी अब उत्तराखंड में राहुल के दौरे के बाद इसे जारी कर सकती है। हालांकि घोषणापत्र जारी करने में देरी का खामियाजा राज्य की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार सामग्री देर से मिलने के तौर पर भुगतना पड़ सकता है, लेकिन सैनिक परिवारों की नाराजगी को देखते हुए पार्टी वेट एंड वॉच को मजबूर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने घोषणापत्र जारी होने के पीछे केंद्रीय नेताओं का समय नहीं मिलने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के लिए कम वक्त बचा है। लिहाजा उनके दौरे के बाद ही घोषणापत्र को जारी करने पर विचार होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!