Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
मनोरंजन

Blank Trailer: सनी देओल और एक्शन के साथ अक्षय के रिश्तेदार करण कापड़िया की शानदार एंट्री

मुंबई l बॉलीवुड को एक और नया चेहरा मिलने जा रहा है और ये एंट्री इस बार अक्षय कुमार के ससुराल से होगी l करण कपाडिया के रूप में, जो फिल्म ब्लैंक से फिल्मों में आ रहे हैं l फिल्म में उनके साथ सनी देओल भी हैं l फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में जारी किया गया l

ब्लैंक कहानी है एक ऐसे यंग लड़के की जिसे सुसाइड बॉम्बर की तरह दिखाया गया है l उसके सीने पर बम लगा होता है जो उसकी सांस रुकने के साथ फट सकता है और उसे हटाया तो भी l उसके एनकाउंटर का प्लान है और सनी देओल ऐसे स्लिपर सेल्स को ख़त्म भी करना चाहते हैं लेकिन फिल्म के बहुत कुछ सस्पेंस भी रखा गया है, जिसे फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा l फिल्म में करण और सनी के साथ इशिता दत्ता, करणवीर शर्मा और रसिका प्रधान ने भी काम किया है l

करण, डिम्पल कपाडिया बहन सिंपल का लड़का और अक्षय कुमार का कजिन साला ( ट्विंकल का भाई) है l बेहज़ाद खाम्बाटा के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक यंग लड़के की कहानी है l करण का चेहरा और किरदार अब तक सबसे छिपा कर रहा गया था l फिल्म ब्लैंक 3 मई को रिलीज़ होने वाली है l

बेहज़ाद, पहली बार निर्देशन के मैदान में उतर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अज़हर, बॉस और ओह माई गॉड में असिस्टेंट डायरेक्टर की कमान संभाली थी। इस फिल्म को टॉनी डिसूजा भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने डिम्पल कपाडिया के दामाद अक्षय कुमार की फिल्मों ब्लू और बॉस का डायरेक्शन किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण कपाडिया ने कहा था कि वो अपने जीवन में बहुत लकी हैं क्योंकि उन्हें उनकी माँ सिंपल के अलावा माँ के रूप में डिम्पल मौसी का भी प्यार मिला। करण पहले 118 किलो वजन के थे लेकिन बाद में उन्होंने जिम में पसीना बहाया। बैंकॉक जा कर मार्शल आर्ट सीखा। साथ ही Jeff Goldberg स्टूडियो से एक्टिंग का कोर्स किया ताकि वो अपने डेब्यू के लिए फिट हो सकें।

यही नहीं अक्षय की फिल्म बॉस में वो टॉनी के असिस्टेंट भी रहे।इस फिल्म में सनी देओल का बड़ा रोल होगा । डायरेक्टर बेहज़ाद खम्बाटा ने जब स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया था तब उन्हें लगा कि सनी रोल के लिए परफेक्ट हैं। बेहज़ाद, सनी के बड़े फैन हैं और उनकी फिल्मों को देखकर वो बड़े हुए हैं। बता दें कि, सनी का किरदार इस फिल्म में अलग होगा। उनके इस किरदार को देखकर उनकी एक्शन हीरो वाली फिल्मों की याद आ जाएगी। इस फिल्म शूटिंग मुंबई में की गई है । इस फिल्म को टॉनी डिसूजा और विशाल राणा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *