Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

पांच घंटे तक बाथरूम में एक साथ बंद रहे तेंदुआ और कुत्‍ता, जानिए

नई टिहरी। बीती रात नई टिहरी के पास स्थित लामकोट गांव में गुलदार (तेंदुआ) कुत्ते का पीछा करते हुए एक ग्रामीण के बाथरूम में घुस गया। पांच घंटे तक एक छोटे से बाथरूम में गुलदार और कुत्ता दोनों बंद रहे। पांच घंटे बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ लिया। हैरत की बात ये रही कि गुलदार के साथ बाथरुम में बंद होने के बाद भी कुत्ता सुरक्षित रहा। उसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को जंगल में छोड़ दिया।

बीती रात लगभग आठ बजे बादशाहीथौल के पास लामकोट गांव निवासी गजेंद्र सिंह के पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार उनके बाथरूम में घुस गया। गुलदार और कुत्ते के अंदर घुसते ही बाथरुम का दरवाजा अपने आप बंद हो गया। उसके बाद गजेंद्र सिंह ने वन विभाग को गुलदार के बाथरूम में बंद होने की सूचना दी, जिसके बाद डीएफओ कोको रोसे के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। बीती रात लगभग एक बजे जैसे ही दरवाजा खोला गया गुलदार सीधा पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को जंगल में छोड़ दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!