Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
मनोरंजन

करण जौहर की कॉफ़ी हार्दिक- राहुल को पड़ी भारी, बैन का ख़तरा

मुंबई। छोटे परदे पर करीब छह साल से चल रहे करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण ने बॉलीवुड में तो कई सितारों के पोल खोल दी और कई सारे झगड़े भी करवा दिए लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि दो क्रिकेटरों के करियर पर संकट आ गया है।

ये हैं के एल राहुल और हार्दिक पांड्या। ख़बर है कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से बीसीसीआई को चलाने के लिए बनाई गई समिति की सदस्य डायना इदुलजी ने दोनों क्रिकेटर्स पर एक से दो मैंचों के बैन का प्रस्ताव रखा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से सिडनी में एक दिवसीय श्रृंखला शुरू हो रही है और ऐसे में दोनों के खेलने पर संदेह बना हुआ है ।

दरअसल करण के पिछले एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल और हार्दिक पांड्या आये थे और इस दौरान उन्होंने जो महिलाओं को लेकर जिस तरह की बातें कहीं वो आग भड़काने के लिए काफ़ी थी। पांड्या ने उस टीवी शो के दौरान कई महिलाओं से अपने संबंधों का खुलासा किया था और ये भी कहा था कि वो अपने माता-पिता से इन मसलों पर खुलकर बात करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह क्लब में महिलाओं के नाम क्यों नहीं पूछते तो पांड्या ने कहा था कि मैं उन्हें देखना चाहता हूं कि उनकी चाल ढाल कैसी है। मैं थोड़ा ऐसा ही हूं। इसलिए मुझे यह देखना होता है कि वे कैसा बर्ताव करेंगी।

राहुल ने भी महिलाओं से संबंधों को लेकर बात की और उसके बाद बवाल मच गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दोनों को कारण बताओ नोटिस भेजा। करण जौहर के शो में इससे पहले भी सितारों ने ऐसे ऐसे जवाब दिए हैं जिसको लेकर लंबे समय तक विवाद रहा है। एक शो में शाहरुख़ खान ने करण जौहर के साथ समलैंगिकता की बात की थी तो सोनम कपूर ने कहा था कि बॉलीवुड में अगर आप अच्छे नहीं दिखते तो लोगों को लगता है तो आप अच्छे एक्टर हो।

एक एपिसोड में रणबीर कपूर और इमरान खान ने एक दूसरे को किस कर हंगामा खड़ा किया था। करीना और बिपाशा में बड़ा मनमुटाव हुआ था जब करीना ने जॉन को एक्सप्रेशनलेस बताया था और बिपाशा ने पलटवार कर करीना को बहुत ज़्यादा एक्सप्रेशन वाली बता दिया।

रणवीर सिंह ने एक शो में जब ये सब बताना शुरू किया कि वो अंडरवेयर नहीं पहनते और 10 बजे तक सोते हैं तो पास बैठी अनुष्का भड़क गई थीं। आलिया भट्ट की जनरल नॉलेज को लेकर उनकी ख़ूब किरकिरी हुई थी।

तुषार कपूर ने प्रीति जिंटा के बूटोक्स को लेकर कमेन्ट किया था। अनुराग कश्यप ने करीना पर। सलमान के वर्जिन होने, अनिल कपूर के अभय देओल को अपना इलाज करवाने और दीपिका का रणबीर को गर्भ निरोधक इस्तेमाल करने की सलाह देना भी काफ़ी समय तक सुर्ख़ियों में रहा।

करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट को लेकर ताना मारा तो प्रियंका ने कह दिया कि उनका एक्सेंट वहीं से आया है जहां से उनके बॉयफ्रेंड का l तब शाहिद करीना डेट कर रहे थे।

वरुण धवन ने मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बता दिया था। दीपिका पादुकोण के रणबीर कपूर को लेकर दिया बयान भी सुर्ख़ियों में रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!