Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में कोविड-टीकाकरण महाभियान शुरू : पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोविड-टीकाकरण महाभियान शुरू हो गया है। सभी जिलों को पर्याप्त मात्र में वैक्सीन मिल गई हैं। पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जबकि अभी तक एक दिन में 1.20 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का रिकार्ड है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत दून में रेस्ट कैंप स्थित निरंकारी सत्संग भवन में महाअभियान की शुरुआत की। इस क्रम में देहरादून जिले में आज 30 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाना है। यहां हर बूथ पर कम से कम 200 व्यक्तियों का टीकाकरण होगा।

इधर, पिछले तीन दिन में टीकाकरण की जो रफ्तार बढ़ी थी, वह शुक्रवार को थम गई। राज्य में 553 केंद्रों पर 47 हजार 331 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। हरिद्वार में सबसे अधिक 12 हजार 695 व्यक्तियों को टीका लगा है। इसके अलावा नैनीताल में 6970 और अल्मोड़ा में 4609 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगा। इस तरह राज्य में अब तक 48 लाख 72 हजार 542 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, 15 लाख 39 हजार 899 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 23 लाख 82 हजार 616 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और 89 हजार को डबल डोज लग चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में दो दिन पहले ही वैक्सीन पहुंचा दी गई है। सभी जगह वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

देहरादून जनपद में अधिकांश केंद्रों में टीकाकरण अभियान ठप रहा। यहां टीकाकरण के लिए पहुंचे व्यक्तियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि शुक्रवार का दिन महाअभियान की तैयारी करते निकला। यह महाअभियान डॉ० धन सिंह रावत के बतौर स्वास्थ्य मंत्री एक माह पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को अधिकाधिक टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में नया रिकार्ड बनाने के लिए जनपद में अधिकांश केंद्रों में टीकाकरण ही ठप कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!