Breaking News :
>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
उत्तराखण्ड

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने वाला तीसरा आरोपित भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, हरिद्वार। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर आतिशबाजी करने वाला तीसरा आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने अभी तक नामजद दो भाइयों अंकुर पाल और विजय पाल को गिरफ्तार किया था। वहीं, तीसरा नामजद आरोपित सुमित चौहान पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

पुलिस ने आज उस पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में थी। उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह आरोपित सुमित चौहान को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस प्रकरण में तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन वंदना कटारिया के स्वजन और कई संगठन मुकदमे में देशद्रोह की धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसलिए पुलिस की जांच अभी जारी है।

विदित रहे कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम का अर्जेंटीना से सेमीफाइनल मुकाबला था। बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम मैच हार गई। इससे परिवार मायूस हो गया। ठीक इसी समय पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने वंदना के घर के बाहर पटाखे फोड़े। आरोप है कि उन्होंने खुशी मनाने के अंदाज में अतिशबाजी की, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बुधवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित विजय पाल और अंकुर पाल निवासी रोशनाबाद समेत तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!