Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
मनोरंजन

Kesari Box Office: Toilet…से भी आगे निकली Akshay Kumar की वीरता, केसरी को इतने करोड़

मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी (Kesari) ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के 15 दिनों में 135 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है l होली के मौके पर रिलीज़ हुई ये फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है और इस कारण अक्षय कुमार की फिल्मों की कमाई एक एक कर पीछे छूटती जा रही है l

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर केसरी ने अपनी रिलीज़ के 15 वें दिन यानि इस बुधवार को 2 करोड़ 05 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब कुल कमाई 135  करोड़ 50 लाख रूपये हो गई है l होली पर रिलीज़ होने के कारण फिल्म को चार दिनों का पहला वीकेंड मिला था l केसरी को 21 करोड़ 6 लाख रूपये से ओपनिंग मिली थी l

केसरी ने इस कलेक्शन के साथ अक्षय कुमार की ही फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का 134 करोड़ 25 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन भी पीछे छूट गया है l

इसके पहले राऊडी राठौर का 133 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन और एयरलिफ्ट की 129 करोड़ की कमाई भी केसरी के आगे कम पड़ गई थी l अक्षय की विलेन वाली फिल्म 2.0 ने 189 करोड़ 55 लाख रूपये की कमाई की थी और वहां तक पहुंचना अभी मुश्किल लग रहा है l

केसरी को शुरुआत में भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह युद्ध अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!