Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
देश

धरने पर बैठे चंद्रबाबू नायडू का आरोप, PM मोदी के इशारे पर हो रही इनकम टैक्स की छापेमारी

नई दिल्ली।  देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं। इसी बीच टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में धरने दे रहे हैं। नायडू का ये धरना इनकम टैक्स द्वारा टीडीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के यहां छापेमारी के विरोध में है।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि टीडीपी नेताओं के यहां छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर की जा रही है। एक बार जब चुनावों की घोषणा हो जाती है तब सब कुछ चुनाव आयोग की निगरानी में आ जाता है। सभी पार्टियों के पास सामान अधिकार है। एक पार्टी जो उनका समर्थन नहीं करती है वो उसे इस तरह से  दबा नहीं सकते।

बता दें कि फिलहाल पूरा प्रशासन चुनाव आयोग के हाथ में है, हाल ही में भारिप बहुजन महासंघ (BBM) पार्टी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के खिलाफ भी चुनाव आयोग को धमकी देने के आरोप में एफआइआर दर्ज हुई है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी चुनाव आयोग और इनकम टैक्स की छापेमारी से परेशान हैं। एचडी कुमार स्वामी ने कहा कि चुनाव आयोग और इनकम टैक्स विभाग मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। चुनाव आयोग को अपना काम करने दिया जाए, लेकिन केवल संदेह के आधार पर हमें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश पुलिस ने कृष्णा जिले के मोगुलुरु में के वेंकट राव के घर से 50,000 रुपये की शराब जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में भी पुलिस ने तेलुगु देशम पार्टी के विधायक सी.एम रमेश की प्रॉपर्टियों पर छापेमारी की है। पुलिस की छापेमारी अभी जारी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!