Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कंगना ने कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ पर साधा सीधा निशाना, जानिए क्या कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कंगना रनोट कुछ बॉलीवुड फ़िल्ममेकर्स और कलाकारों को लेकर काफ़ी मुखर हैं। अपने ट्वीट्स के ज़रिए अक्सर इनके बारे में खुलकर बोलती हैं। कंगना ने अब कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ पर सीधा निशाना साधा है। कंगना को शिकायत है कि वो जिस तरह दूसरों की तारीफ़ करती रही हैं, वैसी प्रतिक्रिया उन एक्ट्रेसेज़ की ओर से नहीं मिली।

कंगना के एक फैन ने उनके पुराने इंटरव्यूज़ की क्लिप्स का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कंगना दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ़, करीना कपूर ख़ान, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू की तारीफ़ करते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा- बॉलीवुड में एक भी एक्ट्रेस ऐसी नहीं, जिसकी मैंने तारीफ़ ना की हो या सपोर्ट ना किया हो, जिसका सबूत यह है। मगर, उनमें से किसी ने मेरी कभी तारीफ़ नहीं की और ना ही सपोर्ट किया। आपने कभी सोचा है क्यों? वो मेरे ख़िलाफ़ क्यों एकजुट होती हैं ? मेरे काम को देखने के लिए ऐसी साजिश क्यों ? सोचिए।

 कंगना ने लिखा, ‘जब भी इन्होंने मुझे बुलाया या सीधे मैसेज भेजा, मैं कितनी आसानी से इनकी फ़िल्मों के प्रीव्यूज़ में जाती रही हूं। वो मुझे फूल भेजते थे और जमकर मेरी मिन्नतें करते थे और जब मैं उन्हें अपनी फ़िल्मों के प्रीव्यूज़ में बुलाती थी तो कॉल का जवाब भी नहीं देते थे। अब मैं रोज़ उनकी ख़बर लेती हूं, क्योंकि वो यही डिज़र्व करते हैं।’

कंगना ने आगे लिखा कि मैं अपने काम में इतनी मसरूफ़ रहती हं कि वक़्त का अंदाज़ा ही नहीं रहता। जब भी मैं अपने बबल से निकलती हूं तो देखती हूं कि ये औरतें अपने पीआर के ज़रिए मुझे असुरक्षित दिखाने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए मैंने ट्विटर पर आने का फ़ैसला किया। सीधी बात नो बकवास।

विदित रहे कि कंगना की फ़िल्म थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है, जो तमिलनाडु की लीजेंड्री पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस जे जयललिता की बायोपिक फ़िल्म है। कंगना इस फ़िल्म में जयललिता के रोल में हैं। फ़िल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है। अरविंद स्वामी, मधु, भाग्यश्री अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!