Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड में कोरोना के बढ़ते मरीजों मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर, कोविड-19 कंट्रोल रूम में बढ़ाया गया स्टाफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने कोविड कंट्रोल रूम का प्रसार करते हुए इंस्पेक्टर नदीम अतहर को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया है। गुरुवार से वह बाहर से आने वाले वाहन चालकों और टेस्टिंग का पूरा रिकार्ड तैयार करेंगे।

एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस की ओर से कोविड कंट्रोल रूम अप्रैल 2020 में बनाया था। इसके बाद जब कोरोना के मरीजों में कमी आई तो कंट्रोल रूम से स्टाफ को कम कर दिया था। अब कोविड के मरीज बढ़ने के बाद कोविड कंट्रोल रूम में स्टाफ की बढ़ोतरी कर दी गई है। स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि वह बाहरी राज्यों से आशारोड़ी, दर्रारीट व कुल्हाल बॉर्डर पर आने वाले वाहनों, सैंपलिंग, बिना मास्क के चालान व अन्य का पूरा रिकार्ड रखेंगे। यदि जरूरत पड़ती है तो प्रतिदिन यह रिकार्ड मुख्यालय को भी भेजा जाएगा।

एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक अप्रैल से मास्क न पहनने वालों और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। जो भी व्यक्ति बिना मास्क शहर में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है उसका चालान किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो शारीरिक दूरी के मद्देनजर प्रतिष्ठानों के बाहर गोले बनाने भी शुरू कर दिए जाएंगे।

एसएसपी डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि श्रद्धालु श्रीझंडे जी मेले में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, उनके लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की हुई है। वहीं अन्य की रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। आशारोड़ी और कुल्हाल बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हर आने जाने वाले पर पूरी तरह से नजर रखी जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!