Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

जॉन अब्राहम ने मसूरी में की नारेबाजी, ऋषिकेश में राजीव ने की गंगा आरती

मसूरी। बाटला हाउस फिल्म की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ लाइब्रेरी बाजार में अनेकों दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान एकता पार्टी के राजनीतिक जलूस के दृश्य फिल्माए गए। इस दृश्य में अभिनेता जॉन अब्राहम ने एकता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

माल रोड पर लाइब्रेरी बाजार में कुछ रेस्तरां और दुग्गलविला-मस्जिद अमानिया गली में दृश्य फिल्माए गए। इसके बाद कैम्पटी रोड पर रतन होटल गली के आसपास फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। फिर से माल रोड पर शूटिंग की गई।

दर्जनों स्थानीय जूनियर कलाकारों ने शूटिंग में भाग लिया। पूरे दिन लाइब्रेरी बाजार और गांधी चौक में जॉन अब्राहम के सैकड़ों प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। इससे पुलिस और फिल्म यूनिट के सुरक्षा कर्मियों को यातायात बहाल करने में पसीना बहाना पड़ा।

हालांकि, दर्शक फिल्म की शूटिंग में फिल्म यूनिट को पूरा सहयोग करते रहे। जॉन अब्राहम अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। हालांकि, जॉन के साथ फोटो खिंचवाने की चाहत लिए पहुंचे प्रशंसकों को मायूसी ही हाथ लगी।

अभिनेता राजीव ने  की गंगा आरती

फिल्म और टेलीविजन अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन घाट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया।

ऋषिकेश के परमार्थ गंगा तट पर ‘रग-रग में गंगा’ नाम के एक टीवी शो की शूटिंग हो रही है। इसके लिए अभिनेता राजीव खंडेलवाल परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात कर टीवी शो की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर राजीव खंडेलवाल ने बताया कि रग-रग में गंगा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गंगा की स्वच्व्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया।

भागते रहो फिल्म में हंसाएंगे दून के कलाकार

कॉमेडी फिल्म ‘भागते रहो’ में दून के दो कलाकार बद्रीश छाबड़ा और रंगकर्मी आदेश नारायण भी लोगों को हंसाते नजर आएंगे। फिल्म के लेखक और निर्देशक प्रफुल्ल तिवारी हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग मुंबई, भोपाल, दून और मसूरी में हुई है।

फिल्म की कहानी सेना के बावर्ची की है जो खुद की फौज बनाने की ठान लेता है। इसमें लोकप्रिय हास्य कलाकार राजपाल यादव डॉन के किरदार में हैं। वहीं हीरो अभय कबीर रायचंद के नौ दोस्त हैं, जिनमें बद्रीश ने सरदार सूरी और आदेश ने रवि मोटू की भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि दून में हुए ऑडिशन के दौरान दोनों का चयन फिल्म के लिए हुआ। मोहित नगर निवासी बद्रीश पहले भी कई शॉर्ट फिल्म में काम कर चुके हैं। वहीं करनपुर निवासी आदेश रंगकर्मी हैं।

दून के प्रभात सिनेमा में फिल्म प्रदर्शित हो रही है। इसे लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं। फिल्म की नायिका रिया दीपसी, निर्माता सुनीत तिवारी और सूरज कुमार बहेरा हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!