Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
देश

राफेल मुद्दे पर बोले अमित शाह, देश की जनता से माफी मांगे राहुल; JPC पर भी दिया जवाब

नई दिल्ली। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद भाजपा ने कांग्रेस का जमकर घेराव किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों को कोरा झूठ बताया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल पर झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह किया है। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेकर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल ने तत्काल फायदे के लिए राफेल के नाम पर झूठ बोला है। साथ ही, उन्होंने ने मांग की है कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को सेना और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने कहा कि आधारहीन आरोप लगाना देशहित में नहीं है।

‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर लगा करारा तमाचा’ 
अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि कोर्ट के फैसले से राफेल मुद्दे पर आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा लगा है। अमित शाह ने कहा कि कोर्ट ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले झूठी राजनीति के मुंह पर तमाचा है।

‘सारे चोर इकट्ठा होकर चौकीदार को….’
शाह ने राफेल डील को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने वालों का घेराव करते हुए कहा कि सारे चोर इकट्ठा होकर चौकीदार को चोर रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज सिद्ध हो गया है चोर-चोर वही चिल्लाते है जिनको चौकीदार का भय होता है।

‘कांग्रेस आरोप लगाने से पहले सोचे’
शाह ने राहुल का घेराव करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए? राहुल को सारे तथ्य सामने रखने के लिए किसने मना किया। राहुल के सभी आरोप व तथ्य आधारहीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि घोटाले घपले वाली कांग्रेस आरोप लगाने से पहले सोचे। शाह ने सवाल किया कि आखिर राफेल मुद्दे पर चर्चा से कांग्रेस क्यों भाग रही है। साथ ही उन्होंने पूछा, ‘आखिर आप कहां से सारी जानकारी लेकर आ रहे हैं। अपने सोर्स तो बताइये।’

बता दें कि राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी का दांव उलटा पड़ गया है। डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा को कांग्रेस का घेराव करने का मौका दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर छोटे-बड़े मंच पर राफेल डील को बड़ा घोटाला करते आए हैं, हालांकि देश की शीर्ष न्यायालय ने इस डील में किसी भी प्रकार के संदेश की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है। इस पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला।

जेपीसी की मांग पर बोले शाह
इस बीच राफेल डील में जेपीसी की मांग पर भी अमित शाह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जेपीसी केवल तभी बनाई जाती है जब संसद में कोई चर्चा हो, मैं राफेल डील पर चर्चा के लिए कांग्रेस को चुनौती देता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!