Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
ताज़ा खबरेंदेश

जम्मू कश्मीर में तड़के सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पंपोर के अंतर्गत आने वाले द्रांगबल में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा जा चुका है। सुरक्षाबलों के घेरे में लश्कर-ए-तैयबा का टाप कमांडर उमर मुश्ताक समेत दो आतंकी होने की संभावना है। गोलीबारी का सिलसिला अभी भी जारी है।

कश्मीर आइजीपी विजय कुमार ने बताया, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस के निशाने पर शीर्ष दस आतंकी हैं जिनमें शामिल लश्कर-ए-तैयबा का टाप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे उनके घेरे में फंस चुका है।’ कश्मीर जोन के पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस आतंकी के बारे में जानकारी दी कि यह कितना खूंखार था।

बता दें कि यह वही आतंकी है जिसने 8 महीने पहले श्रीनगर में दो पुलिस जवानों की हत्या कर दी थी। पुलिस के निशाने पर शीर्ष दस आतंकियों में सलीम पार्रे, युसुफ कांतरु, अब्बास शेख, रियाज शेटरगंड, फारूक नाली, जुबैर वानी, अशरफ मोलवी, शाकिब मंजूर, उमर मुस्ताक खांडे और वकील शाह का नाम था।

आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि जम्मू कश्मीर में अब तक हुए 8 एनकाउंटरों में सुरक्षाबल ने कुल 11 आतंकियों को ढेर करने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि मुठभेड़ स्थल पर जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!