Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला के अंतर्गत अवंतीपोरा में आज, सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। इस मुठभेड़ में 40 दिन पुराना जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के रूप में हुई है। वह गत दो नवंबर को ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। मारा गया आतंकी सी श्रेणी का आतंकी था।

इससे पहले रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस को अवंतीपोरा के बारागाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। रविवार सुबह बारागाम में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के खिलाफ फायरिंग की। अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने भी एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। आतंकियों की संख्या तीन के करीब बताई जा रही है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। आसपास रह रहे लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई थी।

इसी बीच पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, अवंतीपोरा मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के रूप में हुई है। वह गत दो नवंबर को ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। मारा गया आतंकी सी श्रेणी का आतंकी था। फिलहाल पुलिस द्वारा अभी भी आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.