Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आगामी विधानसभा चुनाव के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2021, शनिवार, हल्द्वानी। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय एमबीपीजी कालेज से संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि सभी निर्वाचन कार्य एमबीपीजी डिग्री कालेज हल्द्वानी से ही संपादित होते है, इसलिए सभी व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने डिग्री कालेज में निर्वाचन कार्यालय एनआईसी, एमसीएमसी के साथ ही ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना हेतु कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपनिर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को निर्देश देते हुए कहा कि वे शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को एमबीपीजी कालेज से संचालित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश देते हुए कहा कि वे ईवीएम, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षो का मानकों के अनुसार ले-आउट प्लान तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि आयोग के माँगे जाने पर स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्षो का ले-आउट तुरन्त भेजा जा सके। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा की वे ईवीएम, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु अभी से कार्य योजना बना लें।

इस दौरान एसपी सिटी डॉ० जगदीश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी, अधिशाषी अभियंता लोनिवि अशोक गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!