Breaking News :
>>स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश>>बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने CDS जनरल बिपिन रावत के दुर्घटना में असामयिक निधन पर अपनी पीड़ा व्यक्त की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। CDS ‘जनरल बिपिन रावत, हमारे गौरव, देश के पहले सीडीएस। 50 साल तक दोस्त और साथी, एनडीए स्क्वैड्रन साथी का जाना, असहनीय क्षति।’ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के दुर्घटना में असामयिक निधन पर अपनी पीड़ा कुछ इस तरह व्यक्त की। इंटरनेट मीडिया पर संक्षिप्त लेकिन भावपूर्ण पोस्ट में उन्होंने जनरल बिपिन रावत के साथ अपने कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ब्रिगेड कमांडर के रूप में उन्होंने साथ काम किया। कई पेशेवर काम भी दोनों ने साथ अंजाम दिए। उनका निधन बहुत बड़ा नुकसान है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बीती नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मुलाकात का जिक्र भी किया। जनरल रावत राज्यपाल के निमंत्रण पर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजभवन पहुंचे थे। राज्यपाल ने कहा कि पेशेवर जीवन में दोनों के बीच कई सुंदर स्मृतियां रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों ने उनका स्मरण किया था। जनरल रावत को उत्तराखंड के पौड़ी जिले का माटी पुत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका निधन असहनीय क्षति है।

राज्यपाल ने दुर्घटना में मारे गए अन्य सैन्य अधिकारियों व कार्मिकों के निधन को त्रासदी करार दिया। उन्होंने दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण के जीवन की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि

तमिलनाडु में हुए हेलीकाप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका रावत सहित सैन्य अधिकारियों की मौत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शोक जताया है। हरिद्वार के संतों ने भी अपनी शोक संवेदना जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज (निरंजनी अखाड़ा) ने कहा कि जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड की शान और मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनके नेतृत्व में देश की सेना ने चीन और पाकिस्तान के सैनिकों को सीमाओं से पीछे धकेल कर रखा। उन्होंने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया है। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्रीमहंत र¨वद्र पुरी महाराज ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए दुखद है। जनरल रावत में अदभुत नेतृत्व क्षमता थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!