Breaking News :
>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना>>मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना>>महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्‍तराखंड विधान सभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार से शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन हेलीकाप्टर दुर्घटना में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर सत्र की अवधि एक दिन बढ़ाने का निश्चय किया गया। यानी अब सत्र 11 दिसंबर तक चलेगा। उधर, सत्र के लिए भाजपा व कांग्रेस, दोनों ही अपने-अपने तरकश में तीर तैयार कर लिए हैं। ऐसे में शुक्रवार व शनिवार को हंगामे के आसार भी हैं।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सत्र के पहले दिन सदन की गैलरी में सभी सदस्य जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अग्रवाल के मुताबिक उनके द्वारा इस संबंध में सुझाव रखा गया, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का निधन न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश की अपूरणीय क्षति है। इससे प्रत्येक राज्यवासी दुखी है। सत्र के पहले दिन जनरल रावत को सदन में याद किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार सदन की आगे की कार्रवाई के लिए कार्यमंत्रणा समिति की 10 दिसंबर सुबह बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सदन 11 दिसंबर को भी संचालित होगा। सत्र में आजादी के अमृत महोत्सव पर भी चर्चा होगी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक हुई। इस मौके पर विपक्ष की ओर से कहा गया कि सदन में यदि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है तो विपक्ष पूर्ण सहयोग देगा। सत्ता पक्ष की ओर से जनहित के मुद्दों पर पूर्ण रूप से चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान विधानसभा का यह अंतिम सत्र है। यह भी पूर्व की भांति सुचारू रूप से चले, इसकी सभी से अपेक्षा है। बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!