Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“विश्वविद्यालय जिन मानकों में पिछड़ रहे हैं उनके लिए और अधिक प्रयास करें” : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालय जिन मानकों में पिछड़ रहे हैं, उनके लिए और अधिक प्रयास करें। नैक मानकों के अनुरूप अपने विश्वविद्यालय के मूल्यांकन को शत-प्रतिशत बनाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कई ऐसे छोटे-छोटे बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया, जहां विश्वविद्यालय अपने प्रयास से स्तर में सुधार लाकर मूल्यांकन में वृद्धि कर सकते हैं।

राज्यपाल ने सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय व पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का प्रस्तुतीकरण देखा। राज्य मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से विश्वविद्यालयों के स्तर का मूल्यांकन 75 प्रतिशत डेटा आधारित व 25 प्रतिशत विजिट पर आधारित होता है। इसके लिए समग्र मूल्यांकन की सात श्रेणियां निर्धारित हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने पिछले नैक मूल्यांकन में ठ श्रेणी प्राप्त की थी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को अपनी श्रेणी में सुधार करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय की ‘नैक श्रेणी में सुधार होने पर केंद्र सरकार से योजनाओं के लिए अधिक फंड व छात्रों के लिए सुविधाओं में विस्तार प्राप्त हो जाता है। कुलाधिपति ने विश्वविद्यालयों को अपनी गतिविधियों को अधिकतम आनलाइन रखने, पुराने डेटा के संकलन को दुरुस्त करने, विद्यार्थियों से तालमेल बेहतर रखने, नवाचार बढ़ाने संबंधी निर्देश दिए।

बैठक में विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डा. पंकज जानी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, प्रो. राजीव मनोहर, पंडित मदन मोहन मालवीय प्रौद्यागिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, प्रो. ब्रजेश कुमार, प्रो. गोविंद पांडेय आदि उपस्थित थे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के ओएनजीसी सेंटर में संचालित चार इंस्टीट्यूट में शैक्षिक सत्र 2021-22 से पीएचडी में दाखिले लिए जा सकेंगे। इनमें इंस्टीट्यूट आफ वाइल्ड लाइफ साइंसेज, इंस्टीट्यूट आफ फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलाजी, इंस्टीट्यूट आफ मालीकुलर जेनेटिक और इंस्टीट्यूट आफ अपलाइड जियोलाजी शामिल है। इन सभी में पांच-पांच सीटों पर पीएचडी शुरू होगी। हाल ही में हुई बोर्ड आफ स्टडीज की बैठक में पीएचडी कोर्स आदि को मंजूरी दे दी गई। अब जल्द ही गवर्निंग बोर्ड और एकेडमिक काउंसिल में अनुमति के लिए रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!