Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेश

दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि किसी एक वंचित एवं जरूरतमंद परिवार के साथ दीपावली पर्व को पूरे उत्साह व आनंद के साथ मनाएं। प्रदेश में जनप्रतिनिधियों की संख्या करीब आठ लाख है। यदि वे ठान लेंगे तो प्रदेश के हर गरीब के घर में दीपावली का यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सकेगा।

दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिल-जुलकर खुशियां बांटने से पर्व का उल्लास बढ़ता है। जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों से दीपावली पर समाज के निर्धन और कमजोर वर्गों के लोगों के साथ पर्व की खुशियों में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दीपावली पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सहित अन्य जरूरतमंदों के आवास पर पहुंचकर दीप जलाने व मिठाई बांटने से समाज के सभी लोगों के लिए दीपावली का यह पर्व विशेष हो जाएगा। मंगलवार शाम को योगी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से भेंट कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए, जो दुखी और जरूरतमंद हों। दीपावली का पर्व भाईचारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से विशेष रूप से अपील की है कि खतरनाक और तेज आवाज वाले पटाखों से दूर रहें। पर्यावरण को देखते हुए सुरक्षात्मक तरीके से बड़ों की उपस्थिति में हरित पटाखे जलाएं।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि भारत में सभी पर्वो का संदेश परस्पर सहयोग, सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने का है। अंधकार से प्रकाश की ओर समाज और राष्ट्र को ले जाने का संकल्प है। ये त्योहार हमें अंधविश्वास और राग-द्वेष की भावना से छुटकारा पाने की भी प्रेरणा देते हैं। अखिलेश ने कहा कि सत्ता तंत्र ने अपनी कुनीतियों से जनमानस, किसानों, नौजवानों को हताशा के अंधेरे में धकेल दिया है। दीपावली का पर्व इनसे मुक्ति का संकल्प दिवस होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!