Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे केदारनाथ, तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और नाराज तीर्थ पुरोहितों को मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी धाम पहुँचे। उत्‍तराखंड चारधाम देवस्‍थानाम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित आंदोलन कर रहे हैं। दो रोज पहले तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बाबा केदार के दर्शन नहीं करने दिए थे, उन्‍हें बगैर दर्शन के लिए धाम से लौटना पड़ा था। यही नहीं, उस दिन धाम में पहुँचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक का तीर्थ पुरोहितों ने घेराव भी किया था।

तीर्थ पुरोहितों ने मामले का समाधान न होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की 5 नवंबर को प्रस्‍तावित यात्रा का विरोध करने का एलान भी किया है। पीएम मोदी को उस दिन केदारनाथ धाम में शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करना है। उसके बाद से ही राज्‍य सरकार तीर्थ पुरोहितों को मनाने के प्रयास कर रही है। सीएम आज स्‍वयं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह के साथ इसी सिलसिले में केदारनाथ गए हैं। उनकी तीर्थ पुरोहितों से बंद कमरे में बातचीत चल रही है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। वे केदारनाथ धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी यहां करीब साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह साढ़े सात बजे धाम में पहुँचेगे और करीब 11 बजे लौट जाएंगे। इस अवसर के लिए उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज कहा कि कि देवस्थानम बोर्ड के मसले पर केंद्र सरकार से भी संवाद किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा-पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बदरीनाथ धाम से जुड़े बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और देवस्थानम बोर्ड से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड के संबंध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यान से वार्ता की और चार धाम पुरोहित व पुजारियों की भावना से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर है।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!