Breaking News :
>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद>>MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी>>निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>NEET UG फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, फर्जी प्रमाण पत्र से तीन अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दिलाया दाखिला>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
उत्तराखण्ड

चुनाव से पहले निकायों को धन, दिए 60 करोड़

देहरादून: निकाय चुनाव से ऐन पहले धन वर्षा होने से नगर निकायों की बल्ले-बल्ले हो गई है। राज्य सरकार ने छह नगर निगमों, 42 नगरपालिका परिषदों एवं 40 नगर पंचायतों को कुल 60.58 करोड़ की धनराशि जारी की है।

14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक मूल अनुदान के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 की दूसरी किश्त के रूप में छह नगर निगमों, 42 नगरपालिका परिषदों एवं 40 नगर पंचायतों को कुल 60.5877 करोड़ की धनराशि जारी करने के आदेश शनिवार को वित्त अपर सचिव एलएन पंत की ओर से जारी किए गए हैं। इसमें छह नगर निगमों को 24.23 करोड़, 42 नगरपालिका परिषदों को 28.91 करोड़, 40 नगर पंचायतों को 7.43 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। छह नगर निगमों में देहरादून को सर्वाधिक 9.12 करोड़, हरिद्वार को 3.19 करोड़, रुड़की को 3.42 करोड़, हल्द्वानी को 2.91 करोड़, काशीपुर को 2.72 करोड़ और रुद्रपुर को 2.85 करोड़ की धनराशि दी गई है।

गौरतलब है कि 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के मुताबिक समस्त शहरी स्थानीय निकायों को चालू वित्तीय वर्ष की पहली और दूसरी किश्त के लिए कुल 107.56 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। उक्त धनराशि का उपयोग निकायों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं के स्तर को सुधारने, जलापूर्ति, सीवरेज व ठोस कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी, सामुदायिक परिसंपत्तियों के रखरखाव, सड़कों, फुटपाथों, स्ट्रीट लाइट व कब्रिस्तान और श्मशानों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवमुक्त धनराशि के उपयोगिता प्रमाणपत्र संबंधित अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर से 31 जून, 2019 तक प्राप्त होने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!