Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उठाया नस्लवाद का मुद्दा

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मार्च 2021, सोमवार, नई दिल्ली। आज एक बार फिर राज्यसभा में ईंधन की कीमतों व कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा हंगामे के आसार हैं। इन मुद्दों पर विपक्ष द्वारा बार-बार हंगामा करने के कारण 10 मार्च को स्थगित किए जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही आज शुरू हुई।  बता दें कि सदन में आज गृह मंत्रालय, पर्यटन और संस्कृति के साथ-साथ लोक लेखा समिति सहित विभिन्न स्थायी समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में नस्लवाद का मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम महात्मा गांधी के देश के लोग हैं ऐसे में नस्लवाद के मामलों से आंखें नहीं चुरा सकते। विशेषकर उस देश से जहां भारत का एक बड़ा समुदाय रहता है। ब्रिटेन के साथ हमारा मजबूत संबंध है। हम हर मामले पर करीब से नजर रख रहें हैं और जरूरत पड़ने पर हम इस मुद्दे को  उठाएंगे।’ दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा स्थगित कर दी गई।

कोविड-19 के मद्देनजर विदेश में रह रहे भारतीयों, अप्रवासी भारतीयों और पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन के वेलफेयर  मुद्दे पर विदेश मंत्री आज दोनों सदनों को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच सदन की कार्यवाही देखने के लिए इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (अंतर-संसदीय संघ,IPU) के अध्यक्ष, दुआर्ते पाचेको भारतीय संसद के अतिथि के रूप में 14 से 20 मार्च तक रहेंगे।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में किसानों के जारी प्रदर्शन के मद्देनजर नियम 267 के तहत सदन के निरस्त करने को लेकर बिजनेस नोटिस दिया है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सदन में जीरो आवर नोटिस दिया। वहीं भाजपा सांसद अशोक बाजपेई ने भी संविधान की 8वीं सूची में अवधी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए जीरो आवर नोटिस दिया है।  बता दें कि सदन में आज गृह मंत्रालय, पर्यटन और संस्कृति के साथ-साथ लोक लेखा समिति सहित विभिन्न स्थायी समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!