Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

चार दिन तक गोपनीय ढंग से तीर्थनगरी घूमते रहे प्रसिद्ध गायक सोनू निगम

ऋषिकेश: गुपचुप ढंग से तीर्थनगरी की चार-दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर आए प्रख्यात पाश्र्व गायक सोनू निगम वापस लौट गए। इस दौरान उन्होंने तीर्थनगरी में विभिन्न मंदिर-मठों के दर्शन किए। उनका यह दौरा इस कदर गोपनीय था कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

सोनू निगम करीब चार दिन पूर्व ऋषिकेश आये थे। इस बार नवरात्र के दौरान उन्होंने मां कुंजापुरी व भद्रकाली मंदिर में दर्शन भी किए। बीते रोज वह भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की योग एवं आध्यात्मिक विरासत चौरासी कुटी के दर्शनों को पहुंचे। बुधवार सुबह ऋषिकेश से विदा लेते हुए उन्होंने अपने कुछ करीबी लोगों से तपोवन स्थित एक होटल में भेंट की।

सारथी सामाजिक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर रवि शास्त्री ने भी सोनू से मुलाकात कर उन्हें गंगोत्री धाम से लाया गया गंगाजल प्रदान किया।

चर्चा के दौरान सोनू निगम ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश से उनका पुराना नाता है। इसलिए जब भी समय मिलता है, ऋषिकेश जरूर आते हैं। कहा कि महर्षि महेश योगी की विरासत चौरासी कुटी वास्तव में अद्भुत है। यदि आज महर्षि होते तो इस आध्यात्मिक क्षेत्र का नजारा ही कुछ और होता। उन्होंने चौरासी कुटी के संरक्षण के लिए राजाजी पार्क के अधिकारियों की सराहना की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *