Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गाजियाबाद के मंदिर में साधु पर हुआ जानलेवा हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। साधुओं पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी सामने आते ही मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ आसपास लोगों में भी बड़ी नाराजगी है। जागरण संवाददाता आशुतोष गुप्ता के मुताबिक, मसूरी थाना क्षेत्र के डासना देवी मंदिर परिसर में सो रहे साधु पर चाकुओं से हमला हुआ है। इसमें दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। साधुओं पर जानलेवा हमले की यह घटना मंगलवार सुबह 4 बजे है। सूचना पर दोनों साधुओं को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसी के साथ ही गाजियाबाद पुलिस पूरी मामले की जांच में जुट गई है। उधर, स्थानीय लोग मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसहर में सो रहे जिन दो साधुओं पर हमला हुआ है, उनमें से एक का नाम नरेशानंद स्वामी है और वह बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि नरेशानंद स्वामी समेत अन्य साधु पर मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। साधुओं पर सोते समय हमला हुआ। नरेशानंद बिहार से कुछ दिनों के लिए इस मंदिर में आए हुए थे। हमलावर हमला करने के बाद वहां से फरार हो गए।

घायल साधु को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस मंदिर में साधु पर हमला हुआ, वो गाजियाबाद का वही देवी मंदिर है, जिसके पुजारी नरसिंहानंद बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

यहां पर गौर करने वाली बात तो यह है कि नरसिंहानंद को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद 24 घंटे मंदिर और पुजारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा रहता है, इसके बावजूद हमला होना हैरानी की बात है। यही वजह है कि साधुओं पर हमले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मंदिर के लोगों ने बताया कि नरेशानंद स्वामी नरसिंहानंद के शिष्य हैं। वहीं, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर एक्शन लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!