Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड वैक्सीनेशन मेला – ‘‘त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है’’

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। जनपद देहरादून को शत् प्रतिशत् कोविड टीकाकरण आच्छादित कराये जाने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के संयुक्त प्रयासों को लेकर एक अनुपम पहल जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। त्यौहारी सीजन में जनपद देहरादून के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड से सुरक्षित रखने के दृष्टिगत दूसरी डोज टीकाकरण मेला जनपद में आयोजित किया जा रहा है।

कोविड वैक्सीनेशन मेला

जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जनपद में आगामी 18 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक कोविड वैक्सीनेशन मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद के निवासियों को टीकाकरण की दूसरी डोज लेने पर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रायोजित लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 18 से 2 नवम्बर के बीच टीकाकरण करवाने वालो व्यक्तियों को 23 अक्टूबर, 30 अक्टूबर को साप्ताहिक लक्की ड्रा एवं 2 नवम्बर धन्तेरस को मेगा लक्की ड्रा का आयोजन में पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कारों में स्मार्ट सिटी द्वारा मेगा लक्की ड्रा में इलैक्ट्रानिक स्कूटी, एलईडी टेलीविजन विद सांउड सिस्टम एवं डबल डोर रेफ्रीजरेटर के अलावा सांत्वना पुरस्कारों के रूप में स्मार्ट फोन, टेबलेट, माइक्रोवेव, किचन एपलाईंसेस, फूड प्रोसेसर, ओवन, इंडैक्शन, ट्रैक सूट, सूज आदि पुरस्कार रेंडेमाईजेशन के माध्यम से लक्की विजेताओं को दिए जायेंगे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

‘‘त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है’’

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘‘त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है’’। अतः जिन लोगों के अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं हुए है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र एवं जम्बो साईट पर जाकर टीकाकरण करवायें तथा जिन लोगों को दूसरी डोज लगनी है वह भी अपने निर्धारित स्थानों के अलावा पल्टन बाजार व पैसिफिक माॅल में जनता की सहूलियत हेतु वाॅकिंग वैक्सीनेशन सेन्टर होंगे जहाँ पर लोग दूसरी डोज लगवा सकते है। इस अवधि में दूसरी डोज का टीकाकरण करवाने वालों को साप्ताहिक लक्की ड्रा एवं मेगा ड्रा में रेंडमाईजेशन प्रक्रिया के अनुसार लाभान्वित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!