Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस ने रेलवे रोड कांग्रेस भवन के पास AAP के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का फूंका पुतला

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने रेलवे रोड कांग्रेस भवन के पास आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का पुतला फूंका। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि मोहनिया ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया और दलित भावनाओं के विरुद्ध शब्दों का प्रयोग किया। इसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।

प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा की दिनेश मोहनिया की मानसिकता भी भाजपा की मानसिकता से मेल खाती है। एक बड़े नेता के लिए इस तरह के अपशब्द उनकी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। दिनेश मोहनिया को समझना होगा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इस तरह की मानसिकता की यहां कोई जगह नहीं।

वहीं, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा अगर आम आदमी पार्टी ऐसी बातों से बाज नहीं आती है तो वो दिन दूर नहीं जब उनका नाम लेने वाला भी नहीं होगा। उत्तराखंड प्रदेश दिल्ली से अलग है, यहां के लोग जज्बाती होते हैं और सभी का दिल से आदर करते हैं। दिनेश मोहनिया दोबारा ऐसी बातें कहते हैं तो यहां की जनता आम आदमी पार्टी का पूरी तरह से सफाया कर देगी

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव विजयपाल रावत विवेक तिवारी मदन मोहन शर्मा नवीन रमोला राकेश सिंह मियां, नंदकिशोर जाटव,चंदन सिंह पंवार, परमेश्वर राजभर, अशोक शर्मा, मदन शर्मा, परवीन गर्ग, रुक्म पोखरियाल, जतिन जाटव इमरान सैफी, आर्यन गिरी, कृष्ण पाल, बुरहान अली आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!