Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मथुरा के मांट क्षेत्र में पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय के साथ की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, मथुरा। मथुरा के मांट क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत राधे राधे और बांके बिहारी लाल की जय के साथ की। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में इस भूमि में पांच हजार वर्षों से धर्म के साथ उल्लस के माहौल का संदेश दिया। कृष्ण ने जन्म से धन्य किया। कृष्ण ने उस समय के समाज के साथ आने वाली पीढ़ी को दिशा दी। कौन भारतीय है जिसके मन मे श्रद्धा का भाव न हो। पिछली सरकारों ने अपने स्वार्थ में बर्बाद किया। उत्तर प्रदेश गंगा यमुना कुम्भ की भूमि है

भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में वास करती है। पिछली सरकारों में दंगे हुए। कुछ वीआईपी जिले में विकास होता था। उन्हीं में बन्दबांट होता था।आपने 2017 में आशीर्वाद दिया। विकास किसी से छुपा नहीं है। सरकार पैसों से तीर्थ स्थलों का विकास हुआ।पिछली सरकार में सबसे पहले दंगा कोसी में हुआ। माफिया को संरक्षण था। जवाहर बाग की घटना उदाहरण है।आपने अंगड़ाई ली 2017 के बाद दंगा नहीं हुआ। आज तीर्थ का विकास हो रहाा। मथुरा नगर निगम बना। आज पेशेवर माफिया को सत्ता नही जेल होती। ये अंतर है। पहले एक परिवार का विकास होता था। अब 25 करोड़ जनता का हो रहा है।

सीएम ने आगे कहा कि वैष्णव कुम्भ का आयोजन हुआ। ये संदेश देने वाला अयोजन था।  ये बिहारी की कृपा है कि जब तक कुम्भ था तब तक बीमारी नहीं आई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोरोना से देश लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रबंधन में आस्था को सम्मान दिया गया। इससे सफलता मिली। यहां बढ़िया प्रबंधन हुआ। राज्य सरकार ने अन्य योजना को होली तक बढ़ाया। 12 दिसम्बर से 15 करोड़ और परिवारों को खाद्यान योजना का लाभ मिलेगा। वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए। फ्री में वैक्सीन लग रही है। एक एक व्यक्ति की जान को बचाने के लिए जनप्रतिनिधि कर रहे थे।

जनसभा का आरंभ सीएम ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। सीएम यहां 201 करोड़ की 196 परियाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बता दें कि मांट विधान सभा की सीट सियासी रूप से भाजपा के लिए बंजर है। आज तक यहां से कभी भाजपा नहीं जीती है। सीएम की जनसभा के बाद भाजपा को जीत की उम्मीद है। 

मांट क्षेत्र में आयोजित जनसभा का आरंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। मंच से गीत के माध्यम से कलाकारों ने सीएम योगी से मथुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अन्न प्रासन योजना के तहत लाभार्थी के बच्चे का खीर खिलाकर अन्न प्रासन संस्कार किया। जिस बेटी अन्न प्रसान संस्कार हुआ उसका नाम ओजस्विनी पुत्री गुड़िया है और बेटे का नाम गणेश पुत्र खुशबू है। बाल सेवा योजना के तहत लाभार्थी साधना पत्नी रघुवीर सिंह को 24 हजार का डेमो चेक दिया। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड गौरव अग्रवाल पुत्र कालीचरण को दिया गया। आवास योजना के तहत आवास की चाबी गीता कुमारी और सुनीता को सौंपी। एनआरएलएम योजना के तहत महिला स्वयं सहायता का चेक दिया गया। सतीश को ट्रेक्टर की चाबी सौंपी। 

इसके बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन पवित्र है। मार्गशीर्ष की पंचमी। अयोध्या में मंदिर की स्थापना करने वाले योगी आज ही के दिन आशीर्वाद देने आए हैं। पहले कोसी को दंगा मिला था। आज हजारों सौगातें मिली हैं। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जब सीएम आते हैं कुछ लेकर आते हैं। सीएम ने तय किया गांव में अंधेरा न हो। अब रोशनी रहती है। पहले चार जिलों को मिलती थी, अब 75 को मिलती है। तीन साल से एक पैसा की भी बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!