Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

“कोविड मरीजों के लिए अस्पताल में तत्‍काल बढ़ायें बेडों की संख्या” : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पतालों में मरीजों के इस्तेमाल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना पर नियंत्रण के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कोरोना की जांच, इलाज एवं टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने सरकारी कोविड अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि गोरखपुर में एक हजार से अधिक बेड की व्यवस्था कर ली गई है।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 100 बेड टीबी अस्पताल को सोमवार से कोविड मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। विशेष टीका उत्सव में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। बीआरडी मेडिकल कालेज में 300 बेड के साथ 200 बेड का अस्पताल भी मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। बेडों पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी अस्पताल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। समीक्षा समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन, एसएसपी दिनेश कुमार पी ने टीबी अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।

कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अब तक निजी अस्पतालों में 255 बेड की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार तक सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी क्षेत्र के अस्पताल फातिमा में 54 बेड, होप पैनेशिया में 96 बेड, उदय मेडिकल सेंटर में आठ, गर्ग हास्पिटल में 40 बेड, आरके इमरजेंसी में 12 बेड, आर्यन हास्पिटल में 10, दुर्गावती बड़हलगंज 25 तथा द प्राइड हास्पिटल में 10 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दो दिनों के अंदर तीन अन्य निजी अस्पतालों को भी अनुमति दी जाएगी।

  • निजी अस्पताल में कोरोना पाजिटिव मरीजों के इलाज के लिए तीन श्रेणियों में रेट तय किया गया है। सभी रेट पुराने ही हैं। अधिकतम 18 हजार रुपये वसूल किए जा सकते हैं। एनएबीएच प्रमाण पत्र वाले अस्पतालों में मध्यम बीमार (माडरेट सिकनेस) वाले मरीजों से 10 हजार रुपए रोजाना इलाज के नाम पर लें सकेंगे। इसी प्रकार गंभीर मरीजों से 15 हजार और अति गंभीर मरीजों से इलाज के नाम पर अधिकतम 18 हजार रुपए रोजाना ले सकेंगे।
  • गैर एनएबीएच प्रमाणपत्र वाले अस्पताल आठ, 13 और अधिकतम 15 हजार रुपये ही ले सकेंगे। इसी पैसे में शुगर और बीपी के मरीजों का भी इलाज होगा। मरीजों को इंजेक्शन के लिए मरीजों को अलग से रुपये देने होंगे।
  • शासन की ओर से बेड चार्ज के रूप में आठ, 13 और 15 हजार रुपये तय किए गए है। इसमें डाक्टर की फीस, नर्सिंग चार्ज, जरूरी जांच शामिल है। इसके अलावा अगर मरीज को शुगर और बीपी की दिक्कत है, तो उनसे अतरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जरूरत पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • 13 हजार रुपये में आईसीयू की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। जबकि 15 हजार रुपये में आईसीयू के साथ वेंटीलेंटर की सुविधा दी जाएगी। इसी पैसे में मरीजों को खाना, कुछ जरूरी जांच, दवा नर्सिंग चार्ज मुहैया कराया जाएगा। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि निर्धारित रेट पर ही निजी अस्पतालों को इलाज करना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!