Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पंचायत चुनाव : भाजपा व राष्ट्रीय लोकदल ने प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अप्रैल 2021, मंगलवार, मेरठ। पंचायत चुनावों में भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। साथ ही रालोद ने भी अपने प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं सपा ने भी अपनी स्थिति स्‍पष्‍ट की है। भाजपा ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को पार्टी ने टिकट ही नहीं दिया। तकरीबन सभी नाम जन प्रतिनिधियों के माने जा रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय एवं जिला संगठन हाशिए पर रहा। माना जा रहा है कि विधायकों के इशारे पर ही टिकटों का ब‍ंटवारा हुआ है।

क्षेत्रीय कार्यालय पर कई दौर की बैठकों के बाद तीन-तीन नाम भेजे गए थे। जिलाध्यक्ष अनुज राठी सभी बैठकों में शामिल हुए, लेकिन अपने पसंदीदा नामों पर मुहर नहीं लगवा सके। वार्ड एक से लेकर वार्ड 33 तक घोषित प्रत्याशियों का नाम किसी न किसी विधायक से जुड़ा हुआ है। हस्तिनापुर, मवाना से लेकर परीक्षितगढ़ क्षेत्र से घोषित ज्यादातर प्रत्याशी विधायक दिनेश खटीक की पसंद हैं, वहीं दौराला व सरधना क्षेत्र में विधायक संगीत सोम का असर नजर आया। वार्ड-12 से वार्ड-18 के बीच विधायक जितेंद्र सतवई की खूब चली है। हालांकि इस बीच मीनाक्षी भराला संगठन की पसंद पर वार्ड 13 से टिकट पाने में कामयाब रहीं। वार्ड-19 से रवींद्र तितोरिया का क्षेत्र विधायक सोमेंद्र तोमर एवं जितेद्र सतवई की विस में आता है।

राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड 13 ग्राम ईकड़ी से अनिकेत भारद्वाज और वार्ड 16 जानी कला से हाजी शाहीद अमीन को प्रत्याशी घोषित किया है।

5 वार्ड ऐसे हैं जिस पर सपा अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन वाडरें में कोई भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को स्वतंत्र होगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि वार्ड 21, 23, 29, 30 व 31 में पार्टी अधिकृत उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उन्होंने इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि आपसी सहमति न बन पाने से ऐसा निर्णय किया गया है। वार्ड 18 से इमरान कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!