Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम धामी ने डॉ स्वामी राम की आत्मकथा लोकसभाध्यक्ष को भेंट की

‘लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स’ डॉ स्वामी राम ने विदेशों में भारतीय योग और आध्‍यात्‍म का डंका बजाया

डॉ स्वामी राम अपने दिल में खून के बहाव को अपनी इच्‍छानुसार रोक लेते थे

डॉ स्वामी राम भारतीय योग शास्‍त्र में प्रसिद्ध योग निद्रा में पारंगत थे

डोईवाला। मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को डॉ स्वामी राम की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक ‘लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स’ भेंट की। सोमवार की सुबह जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) जौलीग्रांट के संस्थापक व परम् श्रद्धेय गुरुदेव डॉ.स्वामी राम की आत्मकथा पर आधारित पुस्तक ‘लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स’ भेंट की। स्‍वामी राम की गिनती भारत के ऐसे योगियों में होती है जिन्‍होंने पश्चिम में भारतीय संस्‍कृति, योग और शास्‍त्र का प्रचार प्रसार किया। उन्‍होंने योग के माध्‍यम से बहुत‍ से ऐसे काम किए जिन्‍हें आधुनिक विज्ञान असंभव मानता है। उनकी आत्‍मकथा बहुत प्रसिद्ध है।

भारत में ऐसे अनगिनत योगी (Sadhus Of India) और तपस्‍वी हुए हैं जिन्‍होंने विदेशों में भारतीय योग और आध्‍यात्‍म का डंका बजाया है। ऐसे ही थे स्‍वामी राम (Swami Rama)। स्‍वामी राम ने विदेशों में भारतीय यौगिक क्रियाओं का प्रत्‍यक्ष प्रदर्शन करके दिखाया। वह भारतीय योग शास्‍त्र में प्रसिद्ध योग निद्रा में पारंगत थे। बहुत कम उम्र में ही वह करवीर पीठ के शंकराचार्य बने। उन्‍होंने हिमालय की गहन गुफाओं में ध्‍यान किया।

अनेक चमत्‍कारी साधु-संतों से भेंट की। उनका अपने शरीर पर इतना नियंत्रण था कि वह अपने दिमाग की तरंगों को मनचाहा आकार दे सकते थे। जब उन्‍होंने अपने दिल में खून के बहाव को कुछ देर तक अपनी इच्‍छा के अनुसार रोक लिया तो डॉक्‍टर और वैज्ञानिक हैरान रह गए। स्वामी राम (1925–1996) एक योगी थे, जिन्होने ‘हिमालयन इन्टरनेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ योगा सांइस एण्ड फिलासफी’ सहित अनेक संस्थानों की स्थापना की। उन्होंने लगभग 44 पुस्तकें लिखी।

मूलतः उत्तराखण्ड निवासी डॉ स्वामी राम ने देश- विदेश में योग व अध्यात्म के क्षेत्र में विशेष प्रसिद्धि हासिल की।
सामाजिक कार्यों के तहत डॉ स्वामी राम ने जॉलीग्रांट में अस्पताल की स्थापना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!