Breaking News :
>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
ताज़ा खबरेंदेश

रामविलास पासवान की पहली बरसी पर चिराग ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भेजा निमंत्रण

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, नई दिल्ली। लोजपा नेता चिराग पासवान ने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर परिवार व पार्टी को एकजुट करने की पहल की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व दलित नेता की याद में 12 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले बड़े कार्यक्रम के लिए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किया है, वहीं अलग होकर केंद्र सरकार में मंत्री बन चुके चाचा पशुपति कुमार पारस को निमंत्रण देने खुद उनके आवास पर गए।

दरअसल, चाचा पारस के साथ वर्चस्व को लेकर जारी तीखे विवाद के बीच चिराग यह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कि रामविलास पासवान के असली राजनीतिक वारिस भी वही हैं।

चिराग ने मंगलवार को कहा कि 12 सितंबर के कार्यक्रम के लिए उन्होंने पीएम मोदी व गृह मंत्री शाह से बात की और उन्हें आमंत्रित किया। साथ ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस संबंध में मुलाकात की है। उधर, माना जा रहा है कि पारस भी रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आठ अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

हालांकि, चिराग पासवान भारतीय पारंपरिक कैलेंडर के अनुरूप पिता की पहली बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को कर रहे हैं।

सरकारी बंगले में पिता की प्रतिमा से जुड़ी अटकलों को किया खारिज

चिराग ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि पार्टी उनके पिता रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित उस सरकारी बंगले का नियंत्रण अपने पास रखना चाहती है, जहां उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय बिताए थे।

दरअसल, ये अटकलें इसलिए तेज हो गई थीं, क्योंकि बंगला खाली करने के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बाद उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पासवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। चिराग ने कहा, ‘हम वैसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे कानून का उल्लंघन हो। अभी सरकार ने हमें यहां रहने की अनुमति दी है।

प्रतिमा नेता के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है और उसे वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराए जाने पर तत्काल स्थानांतरित कर दिया जाएगा। प्रतिमा को अतिक्रमण के रूप में कतई नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी देश के सभी जिले में अपने दिवंगत नेता की प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रही है।’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का नियम किसी आवास को संग्रहालय या स्मारक के रूप में परिवर्तित करने की अनुमति नहीं देता।

आमंत्रण कार्ड पर चाचा पारस व चचेरे भाइयों के भी नाम

लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने कार्यक्रम के लिए दस हजार आमंत्रण कार्ड छपवाए हैं, जिन पर चाचा पशुपति कुमार पारस, चचेरे भाई कृष्ण राज, प्रिंस राज एवं यश राज के नाम का भी उल्लेख है।

लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान ने बताया कि चिराग खुद बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा व विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को आमंत्रण कार्ड देंगे।

अब तक साढ़े आठ हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड बांटे जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!