Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर से लखनऊ पहुँचे CM योगी आदितत्यनाथ

  • नि:शुल्क बाँटेंगे LPG कनेक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के एक दिन के प्रवास के बाद मंगलवार रात लखनऊ लौट आए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में कई कार्यक्रमों के साथ ही उज्जवला योजना की लाभार्थियों को नि:शुल्क एलपीजी सिलिंडर का कनेक्शन भी बाटेंगे। उज्ज्वला 2.0 योजना में उन प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है जो पहले पते के प्रमाण के अभाव में इस लाभ से वंचित रह गए थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के द्वितीय चरण के अन्तर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। लखनऊ में यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न होगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रथम चरण के तहत देश के आठ करोड़ से अधिक परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस प्रदान की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में योजना से 1.47 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए हैं। यह संख्या पूरे देश में सर्वाधिक है। उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध कराने के साथ ही चूल्हा भी फ्री दिया जाएगा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राज्य में उज्ज्वला 2.0 का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी करेंगे। उज्ज्वला 2.0 योजना में उन प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है जो पहले पते के प्रमाण के अभाव में इस लाभ से वंचित रह गए थे।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रायबरेली में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कनेक्शन देंगे। कलेक्ट्रेट के बचत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 10 अगस्त को देश में उज्जवला 2.0 की शुरुआत की थी। इसी को आगे बढाते हुए उज्जवला 2.0 के तहत 20 लाख नई लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन कर उन्हेंं धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने का माध्यम बनी है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी और उस समय पांच करोड़ बीपीएल परिवारों की महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद, अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार कर इसमें सात और श्रेणियों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई, एएवाई, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह) की महिला लाभाॢथयों को शामिल किया गया, साथ ही, इसके लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!