Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, 37 हजार से अधिक नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दिन जहां पूरे देश में कुल 25 हजार मामले सामने आए थे। अब वहीं, बुधवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए हैं और 34,169 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं, रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.67% हो गया है।

भारत में पिछले दिन के मुकाबले बढ़े 12,126 मामलों के पीछे सिर्फ एक कारण नजर आ रहा है और वो है केरल में कोरोना के मामलों में दोबारा से उछाल। बता दें कि बीते दिन केरल में 24,296 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 19,349 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई थी।…और वहां अब पॉजिटिविटी रेट 18.04% है।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों भी उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 354 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, बुधवार को मौतों का आंकड़ा बढ़कर 600 से ऊपर पहुंच गया। देश में बीते दिन 648 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। केरल में बीते दिन 173 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के सामने आ चुके मामलों की संख्या 3 करोड़ 25 लाख 12 हजार 366 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 17 लाख 54 हजार 281 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 22 हजार 327 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 35 हजार 758 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,92,755 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,11,84,547 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं, देश में बीते दिन 61 लाख 90 हजार 930 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके साथ ही देश में अब तक 59 करोड़ 55 लाख 4 हजार 593 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!