Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बरगलाने वालों को दो टूक चेतावनी दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बरगलाने वालों को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए नौजवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ऐसे लोग अब बचने वाले नहीं हैं। सख्त नकलरोधी कानून किसी को छोडऩे वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से कुछ छिप नहीं सकता। प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की व्यवस्था बनाई है।

राज्य उत्कृष्ट उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर

सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर रेंजर्स मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज राज्य उत्कृष्ट उत्तराखंड बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने हर क्षण यह प्रयास किया है कि प्रदेश के सामने जितनी भी चुनौतियां हैं, उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाए।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की भविष्य की योजनाओं को भी आमजन के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प की योजना के साथ आगे बढ़ रही है।

इसमें कुछ पड़ाव पार कर लिए गए हैं और कुछ पड़ाव पार करने शेष हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने ये भी की घोषणाएं

  • राज्य में काश्तकारों को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री औद्यानिकीकरण योजना।
  • जिलों में भूमि की उपलब्धता के आधार पर बनेंगे बाल क्रीड़ा स्थल।
  • पशुपालकों को सहयोग देने के लिए राज्य पशुधन मिशन की शुरुआत।
  • स्नातक छात्रों के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास व रोजगार योजना। विदेशों में रोजगार के अवसर वाले विषयों का दिया जाएगा प्रशिक्षण।
  • हर विधानसभा में एक-एक अमृत सरोवर अथवा झील का निर्माण, जिसे वाटर स्पोट्र्स केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • जिला सेवायोजन कार्यालयों को बनाएंगे स्वरोजगार केंद्र का नोडल कार्यालय।
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए राज्यभर में खोले जाएंगे मोबाइल स्कूल।
  • ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दिवालीखाल से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
  • लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु पर विधवा पत्नी को मिलेगी पूरी 22 हजार रुपये पेंशन।
  • प्रदेश के लोकपर्व फूलदेई, उत्तरायणी, इगास, हरेला, बूढ़ी दिवाली को पहचान दिलाने के लिए बनेगी समेकित नीति।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!