Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने राज्य के परंपरागत एवं अन्य उत्पादों के विपणन हेतु कंपनी बनाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 सितम्बर, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि और बागवानी से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे गांवों से पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने मंगलवार को सचिवालय में कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने राज्य के परंपरागत एवं अन्य उत्पादों के विपणन के लिए कंपनी बनाने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं बागवानी की योजनाओं से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने और कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व केंद्र सरकारों की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य के परंपरागत उत्पादों के साथ ही फल-सब्जी उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को तेजी से कदम उठाए जाएं। उन्होंने उत्पादों के विपणन के मद्देनजर मार्केटिंग कंपनी बनाने की कार्ययोजना अविलंब तैयार करने को भी कहा।उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई की बेहतर व्यवस्था आवश्यक है।

इसके लिए सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में कृषि विभाग की भी सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने परंपरागत कृषि विकास योजना और इसके अधीन लघु कृषक समूह प्रमाणीकरण के कलस्टर तैयार करने में तेजी लाने के मद्देनजर केंद्र सरकार से अनुरोध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों तक राज्य के जैविक व परंपरागत उत्पादों की पहुंच बनाने के प्रयास होने चाहिए।

उन्होंने राज्य के चार जिलों में मधु ग्राम योजना का प्रस्ताव अविलंब तैयार करने, हार्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने, किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित कराने, राजकीय उद्यानों के बेहतर उपयोग पर ध्यान देने, मौसम के अनुकूल नर्सरी विकसित करने, एरोमा पार्क के विकास में तेजी लाने, जड़ी-बूटी व हर्बल उत्पादन को स्वरोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना बनाने को भी कहा।

बैठक में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!