Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कोरोना संक्रमण के बीच शुरू प्रारम्भ होने जा रही चारधाम यात्रा में अधिक चुनौतियाँ रहने की सम्भावना, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में देश के प्रमुख धाम व तीर्थ स्थल हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों लोग बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, यानी चारधाम यात्रा को आते हैं। इसी अवधि में हेमकुंड साहिब के लिए भी यात्रा शुरू होती है। यहां भी लाखों की संख्या में सिख श्रद्धालु आते हैं। चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा मई से शुरू होकर अक्टूबर व नवंबर तक चलती है। इस यात्रा के चलने से न केवल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय निवासियों को रोजगार भी मिलता है। बीते वर्ष कोरोना के कारण चारधाम यात्रा जुलाई में शुरू हो पाई थी, लेकिन इसमें इतना उत्साह नहीं दिखा। बेहद सीमित संख्या में ही लोग चारधाम यात्रा करने पहुंचे।

उत्तराखंड में अगले माह से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इस वर्ष की शुरुआत में कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रित थी। इसे देखते हुए चारधाम यात्रा को लेकर बड़े जोर शोर से तैयारियां भी शुरू की गईं। अब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही यात्रा को सुरक्षित बनाने की चिंता भी शुरू हो गई है। दरअसल, सरकार ने अभी होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों को लेकर काफी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसमें आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। कुंभ के दौरान कोरोना संक्रमण के तेज होने की आशंका शासन भी जता रहा है। कुंभ 30 अप्रैल को समाप्त होगा। इसके बाद चारधाम यात्रा शुरू होनी है। कोरोना संक्रमण की यदि यही गति रही तो फिर यात्रा पर संकट के बादल छा सकते हैं।

माना जा रहा है कि सरकार उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा को नियंत्रित करने का निर्णय ले सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी चारधाम यात्रा में अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करने के लिए तकरीबन पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु आते हैं। इनके लिए पूरे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाता है। कोरोना संक्रमण तेज होने की स्थिति में ऐसा करना बहुत आसान नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!