Breaking News :
>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ली कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज़

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस फिर से बुरी तरह अपने पैर पसार रहा है। रोज़ हजारों की संख्या में लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं, और मौत की आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कई बड़े स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए अब स्टार्स कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। पिछले कुछ दिन में परेश रावल, सलमान ख़ान, संजय दत्त, राकेश रोशन समेत कई स्टार्स ने वैक्सीन की फर्स्ट डोज़ ली है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई है और अब बिग बी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी कोविड वैक्सीन की फर्स्ट डोज़ ले ली है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने ख़ुद दी है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो कोरोना की वैक्सीन लगवाती दिख रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और एक नर्स उन्हें वैक्सीन लगा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पूरे धैर्य के साथ कुर्सी पर बैठी हुई हैं’।

फोटो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस लोगों से ये अपील भी की है वो भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें ताकी देश सुरक्षित हो सके। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली है। चलो वॉरियर्स इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में जीतते हैं। जल्द ही अपनी वैक्सी लेना न भूलें। और उन फ्रंटलाइन वॉरियर्स का जिक्र करना न भूलें जो मुस्कुराहट के साथ आपका ध्यान रख रहे थे। शुक्रिया’। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा उन स्टार्स में से एक हैं जो कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस पिछले साल कोरोना की चपेट में आ गई थीं और घर पर ही क्वारंटाइन रही थीं। मलाइका के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!