Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फरवरी में चुनावी शंखनाद को आएंगे उत्तराखंड

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति खास लगाव जगजाहिर है। ऐसे में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर वर्ष 2014 के चुनावी प्रदर्शन को दोहराकर अपना कब्जा बरकरार रखने को भाजपा नेतृत्व पूरी तैयारी कर रहा है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी दो फरवरी को एक दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दिन वह देहरादून में पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य स्तरों से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फीडबैक लेंगे। प्रदेश भाजपा ने शाह के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है।

तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढील न हो, इसके लिए प्रदेश में सरकार से लेकर पार्टी संगठन के पेच कसने को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। त्रिशक्ति, यानी बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ लेवल एजेंट। भाजपा का फोकस पूरी तरह बूथ स्तर तक चुनावी प्रबंधन पर है।

लिहाजा, पार्टी सबसे पहले इसे और बेहतर स्वरूप देने की रणनीति पर काम कर रही है। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावी तैयारियों के क्रम में पहले बूथ मैनेजमेंट से जुड़े कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को ही तवज्जो दी है।

दरअसल, पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का उत्तराखंड में जो प्रदर्शन रहा था, उसे दोहराना पार्टी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। भाजपा ने लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की तो विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर परचम फहराया।

यानी, पार्टी इस वक्त अपने चरम पर है और इस स्थिति को बरकरार रख पाना खासा मशक्कत का काम है। गत जून में अपने एक दिनी दौरे के दौरान भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने के लिए अपने वोट बैंक को सहेजने की हिदायत दी थी।

पार्टी अध्यक्ष के दौरे की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अब भाजपा पूरी तरह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। दरअसल, पिछले कुछ समय के दौरान देश की सियासत में बदली परिस्थितियों में भाजपा के समक्ष चुनौतियों में इजाफा हुआ है।

खासकर, विपक्ष जिस तरह एकजुट होने के संकेत दे रहा है, उससे भाजपा अपनी रणनीति पर नए सिरे से मंथन कर रही है। इसके लिए पार्टी ने 50 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!