Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
देश

भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया

नई दिल्ली,  केंद्र सरकार और विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में एक दिन भी काम नहीं हो सका है। भाजपा राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर माफी की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस अदाणी के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग पर अड़ी हुई है। गतिरोध खत्म करने के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बैठक भी बुलाई है।

भाजपा सांसदों को व्हिप

बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही एक दिन भी नहीं चल पाई है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराने के लिए लंबित हैं। इसलिए, भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

  • अदाणी ग्रुप के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नोटिस दिया।
  • कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अदाणी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर चर्चा के लिए नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने “चीन के साथ सीमा स्थिति” पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

सातवें दिन भी संसद ठप

इससे पहले बजट सत्र के सातवें दिन यानी मंगलवार को भी संसद नहीं चल पाई। हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर का बजट लोकसभा में बिना चर्चा के ही पास कर दिया गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष कार्यवाही ना चलने के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!