Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
उत्तराखण्ड

कानपुर कांड को अंजाम देने वाले बदमाश विकास दुबे को लेकर कुमाऊं के छह जिलों में अलर्ट जारी

कानपुर कांड को अंजाम देने वाले बदमाश विकास दुबे को लेकर कुमाऊं के छह जिलों में अलर्ट जारी हो चुका है। आईजी अजय रौतेला ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देशित कर कहा कि अपने-अपने बार्डर एरिया में चेकिंग को लेकर खास सतर्कता बरतें। सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को विकास दुबे की फोटो भी उपलब्ध करवाई है। चर्चा थी कि कानपुर हत्याकांड का आरोपित नेपाल भी भाग सकता है। ऐसे में नेपाल से सटी सीमाओं पर भी चौकसी बरती जा रही है।

शुक्रवार रात कानपुर के चौबेपुर स्थित बिकरू गांव में बदमाश विकास दुबे को पकडऩे गई टीम पर उसके साथियों ने अंधाधुंध फायङ्क्षरग की थी। जिसमें सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घटना के बाद से हत्याकांड का मुख्य आरोपित फरार है। सोमवार को चर्चा हुई कि विकास को बिजनौर में स्थानीय पुलिस द्वारा देखा गया। मगर चेकिंग अभियान में उसकी गाड़ी नहीं पकड़ी गई। वहीं, उत्तराखंड से सटा इलाका होने के कारण कुमाऊं में भी अलर्ट जारी किया गया है। पड़ोसी जिले ऊधमसिंह नगर की सीमाएं यूपी से सटी हुई है। लिहाजा यहां ज्यादा चेकिंग की जा रही है। आईजी अजय रौतेला ने बताया कि किसी भी तरह की आशंकाओं को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नेपाल से लगे इलाकों पर भी मुस्तैदी बढ़ी है।

एसएसपी मीणा ने भी दिए निर्देश

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि कानपुर की घटना के बाद जिले के बार्डर एरिया पर चेकिंग करने वाली टीमों को खास निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान हथियारों संग रहने को कहा गया है। ताकि किसी भी घटना के दौरान पुलिस मोर्चा संभाल सके। आईजी अजय रौतेला ने बताया कि कानपुर की घटना को लेकर पूरे कुमाऊं में अलर्ट रहने को कहा गया है। चेकिंग टीम ही संदिग्ध पर नजर रख रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!