Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
देश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकित शर्मा की मौत मस्तिष्क में चोटों की वजह से हुई

खुफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के हत्याकांड (Intelligence Bureau official Ankit Sharma’s murder Case) में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें अंकित शर्मा की मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित शर्मा फेफड़ों और मस्तिष्क में चोटों के कारण हुए रक्तस्राव की वजह से मौत हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हिंसक भीड़ ने अंकित शर्मा पर धारदार हथियारों से हमला किया था। अधिकारी के शरीर पर चोटों के कई घाव मिले हैं।

अंकित पर सलमान ने चाकू से किए थे तीन वार

वहीं, क्राइम ब्रांच को अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपित हसीन उर्फ सलमान उर्फ मुल्ला उर्फ नन्हें ने आइबी सिपाही अंकित शर्मा पर चाकू से तीन वार किए थे। इससे पहले ताहिर के यहां मौजूद भीड़ अंकित की बुरी तरह से पिटाई कर चुकी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ताहिर ने अंकित पर हमला किया या नहीं किया।

सलमान के बारे में जानकारी स्पेशल सेल को मूसा नाम के बदमाश का मोबाइल फोन इंटरसेप्ट करने के दौरान मिली थी। दरअसल दंगे के दौरान चांद बाग निवासी बदमाश मूसा का मोबाइल फोन स्पेशल सेल ने सर्विलांस पर लगा रखा था। उसकी बातचीत सुनी जा रही थी, जिसमें सलमान का नाम सामने आया। इस पर सलमान का फोन भी सर्विलांस पर लगा दिया गया। इसमें वह फोन पर किसी को बता रहा था कि उसने एक को गोद दिया है। इस बातचीत के आधार पर ही स्पेशल सेल ने शिकंजा कसा और बृहस्पतिवार को चांद बाग इलाके से सलमान को दबोच लिया। वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। यमुनापार में वह नंदनगरी स्थित सुंदरनगरी में रह रहा था।

पूछताछ में उसने बताया कि दंगे के दौरान अफवाह फैली कि मुस्लिम परिवार के चार साल के बच्चे की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। इससे चांद बाग में समुदाय विशेष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह उपद्रव करने लगे। इस बीच करावल नगर रोड पर चांद बाग पुलिया के पास पत्थरबाजी हो रही थी। इसी बीच उसने देखा कि सैकड़ों लोग ताहिर हुसैन के घर के बाहर जमा होकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ युवक एक शख्स को पीटने के साथ ही घसीट रहे थे। वह अंकित थे, जिनके कपड़े फट चुके थे। इसके बाद आवेश में आकर उसने भी चाकू से अंकित पर तीन वार किए थे।

आइबी कांस्टेबल के परिवार से मिले आप नेता

आइबी जवान अंकित शर्मा के परिवार से शुक्रवार को AAP नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इसमें आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक, निगम पार्षद मनोज त्यागी व अन्य नेता रहे। नेताओं ने परिवार को सांत्वना दी। दुर्गेश पाठक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार परिवार की हर संभव मदद करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!